Facebook-f Youtube X-twitter

सड़क निर्माण मलबा फैला तो ठेकेदारों का लाइसेंस रद्द..अधिकारियों को चेतावनी -विक्रमादित्य सिंह

Shimla, Sanju

मानसून की तेज़ बारिश से शिमला और आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन से हालात गंभीर बने हुए हैं। सोमवार को हिमलैंड के पास सर्कुलर रोड पर हुए बड़े लैंडस्लाइड में आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति का जायज़ा लेने पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी।

मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण से निकले मलबे को केवल चयनित स्थानों पर ही डंप किया जाए। यदि मलबा इधर-उधर फेंका गया तो ठेकेदारों का लाइसेंस रद्द किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को चार्जशीट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यही मलबा बारिश के पानी के साथ मिलकर तबाही मचाता है।

सेब बागवानों के लिए विशेष व्यवस्था

सेब बहुल क्षेत्रों में बंद सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मंत्री ने बताया कि हर 20 किलोमीटर की दूरी पर एसडीओ और जेई तैनात किए गए हैं, ताकि बागवानों को सेब मंडियों तक पहुँचाने में कठिनाई न हो।

धर्मपुर हादसे के बाद नया नियम

धर्मपुर बस अड्डा बहने की घटना का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि अब नदी-नालों से 100 मीटर की दूरी के भीतर दफ्तर और मकानों का निर्माण नहीं होगा।

केंद्र की मदद नाकाफी

उन्होंने केंद्र सरकार की मदद को सराहा लेकिन इसे आपदा की स्थिति के हिसाब से अपर्याप्त बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल को पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए और अधिक सहायता की ज़रूरत है।

चुनौती बनी बंद सड़कें

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब भी एक हजार से अधिक सड़कें बंद हैं। मशीनरी तैनात कर दी गई है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उन सड़कों की है जिनके बड़े हिस्से बह गए हैं। भविष्य में ऐसी सड़कों के लिए मजबूत दीवारों का निर्माण किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.