Facebook-f Youtube X-twitter

अमित शाह ने जन्मदिन पर मोदी को बताया राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा

नई दिल्ली | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह पिछले पाँच दशकों से देशवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और हर नागरिक के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श की प्रेरणा हैं।

‘हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी’ हैशटैग के साथ शाह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि मोदी ने शासन व्यवस्था में शुचिता, निर्णयों में दृढ़ता और नीतियों में स्पष्टता स्थापित की है। उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं, वंचितों और आदिवासियों को शासन के केंद्र में लाकर प्रधानमंत्री ने करोड़ों देशवासियों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव किए हैं।

शाह ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने उन इलाकों में भी विश्वस्तरीय ढांचा और विकास पहुँचाया है, जहाँ पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जाती थी। असम का सबसे लंबा पुल, कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊँचा चिनाब रेलवे ब्रिज और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर इसके उदाहरण हैं।

गृहमंत्री ने बताया कि मोदी के नेतृत्व में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आईएमएफ ने भी भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का “ब्राइट स्पॉट” करार दिया है। शाह ने कहा कि 60 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल रहे हैं और भारत वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि दुनिया आज मोदी को एक “प्रॉब्लम-सॉल्विंग लीडर” मानती है। इसी कारण 27 देशों ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। शाह के अनुसार, मोदी के नेतृत्व में भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहराने से लेकर स्वदेशी रक्षा प्रणाली और कोविड टीकों तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और गौरव हासिल किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुणे यूनिट में उत्पीड़न आरोपों पर Infosys की सफाई, जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

Summer express, नई दिल्ली। इन्फोसिस ने पुणे स्थित अपनी बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) यूनिट में कार्यस्थल पर उत्पीड़न से जुड़े सोशल मीडिया आरोपों पर औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र का आईटी सेक्टर पहले से ही कार्यस्थल सुरक्षा और व्यवहार को लेकर जांच के दायरे में है। न्यूज...

राजपुरा के तीन स्कूलों को बम धमकी, साइबर जांच शुरू

Summer express , राजपुरा। पंजाब के राजपुरा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए और सभी स्कूलों को खाली कराकर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। धमकी जिन स्कूलों...

मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

Summer express, मोहड़ा  | मोहड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 9:30 बजे कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहनों को...

सोनीपत में फानों की आग बुझाते किसान की मौत, 9 एकड़ फसल राख

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ककरोई में गेहूं के फानों (फसल अवशेष) में लगी आग बुझाने के प्रयास में एक 65 वर्षीय किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान उमेद सिंह दहिया आग को अपने खेत से आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी वे आग की चपेट में...

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.