Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग कश्यप की फिल्म निशानची 19 सितंबर को होगी रिलीज़, ऐश्वर्य ठाकरे का डेब्यू

17 September, 2025

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी नई फिल्म निशानची को लेकर सुर्खियों में हैं। यह क्राइम-कॉमेडी ड्रामा 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वे फिल्म में जुड़वां भाइयों की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोहम्मद जीशान अय्यूब और मोनिका पनवार जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं। कहानी भाईचारे, धोखे, प्यार और अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है।

सेंसर बोर्ड की चुनौतियाँ

रिलीज़ से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने गालियों और अपशब्दों पर सख्ती दिखाई। फिल्म में कुल 12 जगह बदलाव किए गए—6 बार एक विशेष गाली को बदला गया और बाकी 6 जगह अन्य अपशब्दों को संशोधित किया गया। अच्छी बात यह रही कि किसी भी विजुअल सीन पर कैंची नहीं चली। इसके बाद, फिल्म को 21 अगस्त 2025 को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया।

सबसे लंबी फिल्म

सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक निशानची की रनटाइम 2 घंटे 59 मिनट 44 सेकंड है, जो अनुराग कश्यप के करियर की अब तक की सबसे लंबी फिल्म है। पहले रनटाइम 2 घंटे 56 मिनट 48 सेकंड था, लेकिन निर्माताओं ने स्वेच्छा से 3 मिनट 35 सेकंड का नया फुटेज जोड़ा, वहीं 39 सेकंड की कटिंग भी की गई। खास बात यह है कि फिल्म में 58 सेकंड का पोस्ट-क्रेडिट सीन भी होगा, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज साबित हो सकता है।

कश्यप की पिछली फिल्मों जैसे कैनन (2 घंटे 16 मिनट) और अग्ली (2 घंटे 4 मिनट) की तुलना में निशानची सबसे लंबी और महत्वाकांक्षी फिल्म मानी जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.