Facebook-f Youtube X-twitter

सराहन में सजेगा जिला स्तरीय दशहरा मेला, 23 देवी-देवताओं को भेजा गया निमंत्रण

Shimla, 18 September 


सराहन में इस वर्ष जिला स्तरीय दशहरा मेला 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर आज सर्किट हाउस रामपुर में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम (ना.) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

मेला समिति ने जानकारी दी कि इस बार शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिलों से करीब 23 देवी-देवताओं को मेले में आमंत्रित किया गया है। इनमें देवता साहिब खरगा (निरमण्ड), देवता साहिब मझगांव (सराहन), देवता साहिब जाच्छ रचोली (रामपुर बुशहर), देवता साहिब गानवी (रामपुर बुशहर), देवता साहिब बौंडा (सराहन) समेत अन्य देवी-देवता शामिल हैं।चार दिवसीय मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 3 और 4 अक्टूबर की शाम को विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

बैठक में सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को सुरक्षा प्रबंध, लोक निर्माण विभाग को सड़क व्यवस्था, जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति, विद्युत बोर्ड को निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।मेला समिति ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित किए जाएंगे और यातायात को सुचारू बनाने के लिए विशेष योजना तैयार होगी।

एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि सराहन दशहरा मेला केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों और स्थानीय लोगों से मिलजुल कर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.