Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी का खुलासा: सीआईडी से मतदाता सूची जांच जरूरी

बेंगलुरु | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे “लोकतंत्र की हत्या करने वालों” और “वोट चोरों” की सुरक्षा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से कहा कि उन्हें एक सप्ताह के भीतर कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6018 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन दिए गए। उनके अनुसार, जिनके नाम हटाने के प्रयास हुए, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर कर्नाटक के बाहर से थे।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मैं अपने लोकतंत्र, देश और संविधान से प्रेम करता हूं और किसी भी तरह की बयानबाजी तथ्यहीन नहीं करूंगा।” उन्होंने मंच पर उन लोगों को भी पेश किया जिनके नाम हटाने या गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए थे।

राहुल गांधी ने बताया कि सीआईडी कर्नाटक में इस मामले की जांच कर रही है। सीआईडी ने 18 पत्र भेजकर जानकारी मांगी थी, लेकिन पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजौरा विधानसभा क्षेत्र में 6850 नाम जोड़ने का भी हवाला दिया।

पूर्व अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि आयोग एक सप्ताह में पूरा विवरण नहीं देता है, तो स्पष्ट हो जाएगा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त “वोट चोरों” की मदद कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि बीते 1 सितंबर को पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान उन्होंने इसी तरह के खुलासे किए थे। उन्होंने इसे “एटम बम” बताया और अब कहा कि “हाइड्रोजन बम” आने वाला है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के सामने जवाबदेह होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.