Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री स्कूल योजना: पंजाब के बच्चों को मिलेगा सीधा लाभ

संगरूर | केंद्र सरकार ने पंजाब के स्कूलों की आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री श्री स्कूल योजना के तहत राज्य के 331 स्कूलों के कायाकल्प के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत कुल 3,125.54 लाख रुपये स्कूलों के विकास कार्यों के लिए प्रदान किए गए हैं। पंजाब के लिए इस योजना के तहत कुल 5,801.79 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं, जिनका उपयोग आने वाले समय में क्रमबद्ध तरीके से किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि समय पर जारी कर दी गई है, लेकिन पंजाब सरकार अक्सर केंद्र से प्राप्त फंडों की जानकारी जनता तक नहीं पहुंचाती और कई बार फंड का उपयोग अन्य कार्यों में कर लेती है। खन्ना ने जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि यह राशि सही और समयबद्ध तरीके से स्कूलों में खर्च हो, ताकि हजारों बच्चों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक, पंजाब ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि पीएम श्री योजना के तहत सिविल कार्यों के निर्माण के लिए वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कुल 5,801.79 लाख रुपये में से पहली किस्त के रूप में 3,125.54 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।

क्या है पीएम श्री स्कूल योजना

प्रधानमंत्री श्री स्कूल योजना केंद्र सरकार की केंद्रीय प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य देशभर में 14,500 से अधिक मॉडल स्कूलों का विकास करना है। यह योजना नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। योजना के अंतर्गत स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत प्रयोगशालाएं, डिजिटल लर्निंग संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका लक्ष्य छात्रों के समग्र विकास के साथ-साथ शिक्षकों के कौशल और दक्षता में सुधार करना भी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किराना दुकान से चीनी और नकदी लेकर फरार हुआ चोर

समर न्यूज | पठानकोट पठानकोट के मामून इलाके में एक किराना दुकान को चोर ने निशाना बनाया। आरोपी दुकान में घुसकर चीनी और नकदी चुराने के बाद फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर...

बकाया डीए पर पंजाब के कर्मचारियों का आंदोलन तेज, बातचीत टूटने से टकराव बढ़ा

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों, पुरानी पेंशन योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। 27 अगस्त की प्रदेशव्यापी महा-हड़ताल के दौरान सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अस्पतालों में कामकाज प्रभावित रहा।इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित...

एलपीजी ई-केवाईसी की समयसीमा 31 अगस्त तक बढ़ी

आधार आधारित सत्यापन जरूरी; प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है, सब्सिडी पर असर की आशंकाएजेंसी । नई दिल्लीघरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। आधार आधारित ई-केवाईसी कराने की समयसीमा अब 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह समयसीमा 23...

तिब्बत में फिर फटी झील, अब तक 552 की मौत; 84 भारतीय बचाए गए

255 भारतीय अब भी लापता, दोबारा बाढ़ के खतरे से बचाव अभियान प्रभावितएजेंसी | काठमांडू नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बनी एक और झील फटने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। यह झील चोचेन नदी और पुरेपु सांगपो नदी के संगम के पास बनी थी। चीन ने इसके फटने की आशंका एक दिन पहले...

पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजी राखी, समाज की सुरक्षा के लिए मातृशक्ति ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने अंबाला शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार जताया। कार्यक्रम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.