Facebook-f Youtube X-twitter

पौंग बांध में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन सतर्क – निचले इलाकों में अलर्ट

Kangra, Sanjeev

लगातार हो रही बारिश से पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार सुबह यह स्तर 1394.85 फीट दर्ज किया गया, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और इंदौरा व फतेहपुर मंड क्षेत्र के स्कूलों को एहतियातन बंद रखा गया है।

बुधवार को बांध का जलस्तर 1395.24 फीट तक पहुँच गया था, जो तय सीमा से 5.24 फीट अधिक रहा। उस दौरान बांध में 74,910 क्यूसेक पानी की आमद दर्ज की गई। गुरुवार सुबह छह बजे तक इनफ्लो 37,248 क्यूसेक और आउटफ्लो 59,845 क्यूसेक रहा। इनमें से 42,953 क्यूसेक पानी स्पिलवे से और 16,892 क्यूसेक टर्बाइनों से छोड़ा गया। सुबह नौ बजे तक इनफ्लो और आउटफ्लो दोनों 59,845 क्यूसेक दर्ज किए गए।

एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रेस्क्यू टीमें तैयार रखी गई हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

पिछले वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड स्तर

इस साल पौंग बांध का जलस्तर पिछले दोनों वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। 16 से 18 सितम्बर 2025 के बीच जलस्तर 1394.85 से 1395.24 फीट के बीच दर्ज हुआ। जबकि 17 सितम्बर 2023 को यह 1387.73 फीट और 2024 में केवल 1365.43 फीट रहा था। इस बढ़े हुए स्तर से निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।

कैचमेंट एरिया में भारी बारिश

पौंग बांध के कैचमेंट क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में जोरदार बारिश हुई। हरसर में 84.80 मिमी, नागरोटा सुरियां में 45.00 मिमी, शाहपुर में 34.20 मिमी और पालमपुर में 28.40 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.