Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौर-उज्जैन रोड पर भीषण हादसा, एक ही परिवार खत्म

इंदौर। इंदौर-उज्जैन रोड पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बेटों को कुचल दिया। पिता, मां और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छोटा बेटा गुरुवार सुबह अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया।

महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही रही। बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम से रजिस्टर्ड है और यह भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के कार्यालय से संचालित होती है। घटना के बाद बस चालक और हेल्पर फरार हो गए।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस जांच के अनुसार, धरमपुरी के पास रिंगनोदिया गांव में तेज रफ्तार बस ने बाइक को सामने से टक्कर मारी। बाइक पर महेंद्र सोलंकी, उनकी पत्नी जयश्री और दोनों बेटे जिगर (15) व तेजस (10) सवार थे। महेंद्र, जयश्री और जिगर की मौके पर मौत हो गई, जबकि तेजस ने अरविंदो अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। यात्रियों ने कई बार स्पीड कम करने को कहा, लेकिन उसने अनसुनी कर दी।

विधायक का बयान

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने बयान जारी कर कहा कि हादसे के समय बस खड़ी थी और उसमें यात्री नहीं थे। उनका दावा है कि बारिश के कारण बाइक पीछे से बस से टकराई होगी।

पीड़ित परिवार की स्थिति

मृतक महेंद्र सोलंकी तीन इमली इलाके में रहते थे और चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके भांजे उमेश गौर के अनुसार, बस ने बाइक को सामने से टक्कर मारी, जिससे पूरा परिवार सड़क पर जा गिरा। बुधवार को महेंद्र परिवार सहित बड़े भाई से मिलने गए थे और लौटते समय यह दिल दहला देने वाली दुर्घटना हो गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.