Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में नशा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की करारी चोट

जालंधर | मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध अभियान’ के तहत पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स विरोधी टास्क फोर्स (ANTF) ने बॉर्डर रेंज में बड़ा ऑपरेशन किया है। इस दौरान बीएसएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने अमृतसर के गांव बेहड़वाल निवासी साजन सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 25.9 किलोग्राम हेरोइन के 25 पैकेट और एक अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई। पकड़ा गया आरोपी पहले अमृतसर में एक निजी सैलून में हेयरड्रेसर का काम करता था।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह नेटवर्क विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर व ड्रग तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट द्वारा संचालित किया जा रहा था। हैप्पी जट्ट पाकिस्तान के तस्करों से जुड़ा हुआ है और ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भारत में भिजवा रहा था। उसके खिलाफ पंजाब में पहले से ही 21 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रही है।

ANTF बॉर्डर रेंज के एसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने साजन सिंह को उस समय गिरफ्तार किया जब वह हेरोइन की खेप सौंपने जा रहा था। जांच में सामने आया कि खेप एक दिन पहले ही पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गांव दलेके में गिराई गई थी।

पुलिस के अनुसार साजन पिछले दो महीनों से सोशल मीडिया एप्स के जरिए हैप्पी जट्ट से संपर्क में था और लगातार ड्रोन से आई हेरोइन की खेप उठा रहा था। इस मॉड्यूल के दो अन्य सदस्यों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.