Facebook-f Youtube X-twitter

राकेश शर्मा ने संभाला नगर निगम कमिश्नर का पदभार

हमीरपुर  | नगर निगम हमीरपुर में कमिश्नर के पद पर राकेश शर्मा ने ज्वाइन किया है। इससे पूर्व वह नादौन में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहां पर करीब एक साल सेवाएं देने के बाद उन्हें नगर निगम हमीरपुर का कमिश्नर लगाया गया

राकेश शर्मा ने ज्वाइन करने के बाद कहा कि उनकी प्राथमिकता में नगर निगम की नए जुड़े क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना प्रमुखता से शामिल हैं । उन्होंने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस किया जाएगा। बुजुर्गों के चलने तथा बैठने के लिए बेहतर स्थान चिन्हित कर उन्हें विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि शहर पूरी तरह से क्लीन रहे। वहीं पूर्व के वार्डों की समस्याओं पर भी मंथन किया जाएगा। इसके लिए बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक कर उनके विचार जानेंगे। इसके उपरांत उचित दिशा में आगे बढ़ेगे। नगर निगम के रास्ते, सडक़ें व गलियां बेहतर हों यह सुनिश्चित किया जाएगा।

नगर निगम कमिश्नर

आपको बता दें कि राकेश शर्मा इससे पहले कांगड़ा के धीरा, सुजानपुर में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व में वह मेडिकल कालेज में अतिरिक्त निदेशक के पद पर भी करीब डेढ़ साल सेवारत रह चुके हैं। वह बिलासपुर जिला के तहत आने वाले घुमारवीं क्षेत्र के निवासी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.