Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुलदीप शर्मा का उपन्यास मलबा लोकार्पण ऊना में सम्पन्न

ऊना  | अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में आज यहाँ प्रसिद्ध कवि कथाकार, कुलदीप शर्मा के उपन्यास “मलबा” का लोकार्पण राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर भारत के लगभग सभी प्रदेशों से अनेक ख्यातिप्राप्त लेखक साहित्यकार और बुद्धिजीवी इस आयोजन में शामिल हुए जिनमें पंजाब शिरोमणि साहित्यकार प्रो. सुरेश सेठ, डॉ धर्मपाल साहिल , डॉ प्रोमिला अरोरा, लोकसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक व लेखक डॉ सतीश धर, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा , दैनिक ट्रिब्यून की पूर्व विशेष संवाददाता रंजू ऐरी, पत्रकार और कवि संदीप आकाश खड़वाल, पत्रकार सुशील शर्मा , बिंब प्रतिबिंब प्रकाशन के अनिल पांडेय , लेखक देवेन्द्र धर, बरनाला पंजाब से तरसेम, डॉ र्न्जोध सिंह, नरेश घई, शिमला से स्नेह लता नेगी, सोलन से नरेन्द्र शर्मा, रत्त्त्न चाँद निर्झर, मनमोहन शर्मा, शिमला से पवन शर्मा , सहित अनेक साहित्यकार कवि थे। सभी वक्ताओं ने मलबा उपन्यास के कथानक और भाषा शिल्प पर बात करते हुए उसे एक महत्वपूर्ण साहित्यिक कृति बताया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. सुरेश सेठ ने अपने वक्तव्य में कहा कि मलबा उपन्यास का इस समय आना इस बात का सूचक है कि सामाजिक और राजनैतिक यथास्थिति के प्रतिकार के स्वर मंद नहीं पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह उपन्यास व्यवस्था तन्त्र की जड़ों तक जाकर उसके भ्रष्ट चेहरे को बेनकाब करता है। यह एक गहरी आश्वस्ति का विषय है कि मलबा जैसी कृतियाँ अभी रची जा रही है और यह तो ओर भी संतोषजनक है कि ऐसी कृतियों को साहित्यिक हलकों में इतने व्यापक स्तर पर स्वीकृत किया जा रहा है।

डॉ धर्मपाल साहिल ने अपने शोध पत्र में इस उपन्यास के शिल्प, भाषा और कथानक पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कुलदीप शर्मा का यह उपन्यास न केवल अपने शिल्प में अनूठा है बल्कि हमारे आसपास के जीवन और उसमे फैली विसंगतियों के बहुत अन्तरंग दृश्य इस उपन्यास में मौजूद है। डॉ सतीश धर ने उपन्यास पर चर्चा करते हुए कहा कि यह हमारे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था की सारी पोल खोल देता है। इसमें सुक्खी जैसे पात्र समाज के उस वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसे भ्रष्ट तन्त्र अपने अधिकारों से और जीने की मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर देता है। इस अवसर पर उपन्यास के लेखक कुलदीप शर्मा ने बताया कि मलबा में एक निर्धन के गिरे हुए घर से एकत्र मलबा को उपन्यास का आधार बनाते हुए राहत और कार्यवाही की दिशा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार किया गया है । यह उपन्यास 160 पेज का है , इससे पूर्व कुलदीप शर्मा की कविताओं की पुस्तकें भी प्रकाशित हुई हैं । कार्यक्रम के दुसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे पचास से अधिक कवियों ने अपनी कविताओं से समा बाँध दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.