Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा का पहला एयर शो: सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर

हिसार |  हरियाणा के हिसार स्थित राज्य के पहले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर कल ऐतिहासिक एयर शो का आयोजन किया जाएगा। एयर शो से पहले आज सुबह 9 बजे फाइनल रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम एयर शो की तैयारियों का अभ्यास करेगी।

सूर्यकिरण टीम के पायलटों ने एयर शो में शिरकत के लिए शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार को उनके घर जाकर आमंत्रित किया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इस एयर शो में मौजूद रहेंगे।

रिहर्सल में 9 लड़ाकू विमान एक साथ हवाई करतब दिखाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को 3 विमानों ने एक साथ प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और पेयजल की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

एयर शो देखने के लिए हजारों दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए मैदान की सफाई की गई है, दरिया बिछाए गए हैं और 15,000 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।

सूर्यकिरण टीम भारतीय वायु सेना की 52वीं स्क्वॉड्रन का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1996 में हुई थी और यह टीम एरोबेटिक्स प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। टीम में कुल 13 पायलट हैं, जिनमें से केवल 9 ही एक साथ उड़ान भरते हैं। प्रत्येक पायलट के पास 1,000 घंटे का किरण विमान संचालन और लगभग 2,000 घंटे की लड़ाकू उड़ान का अनुभव होता है।

टीम में एक फ्लाइट कमांडर, एक प्रशासक और योग्य उड़ान प्रशिक्षक भी शामिल हैं। सूर्यकिरण टीम ने अब तक देश के कई हिस्सों में एयर शो आयोजित कर हवाई करतब प्रस्तुत किए हैं। पहला सार्वजनिक प्रदर्शन उन्होंने 15 सितंबर 1996 को कोयंबटूर स्थित वायुसेना प्रशासनिक महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में किया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.