हिसार | जन जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने हिसार में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए 60 नए पदाधिकारियों की जंबो सूची जारी की है। इस सूची में शामिल नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया गया।
जेजेपी जिलाध्यक्ष अमित बूरा और जिला प्रभारी अनिल बालकिया ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी लगातार संगठन विस्तार और मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस रणनीति के तहत इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
मुख्य नियुक्तियां:
- वरिष्ठ उपप्रधान: शमशेर मात्रश्याम, मुंशीराम बेनीवाल
- उपप्रधान: अमरजीत मलिक, ईश्वर लौरा, राजपाल महला, सुभाष बेरवाल, श्रवण बागड़ी, होशियार सिंह, आशुतोष नायक, बलवंत घिराये, राजेश सरपंच, शमशेर ढुल, सतबीर मुगेरिया, सतबीर कसवां, सतपाल पानू, सहदेव सिहाग
- प्रधान महासचिव: जयसिंह राजली
- महासचिव: कृष्ण लितानी, सुरेश नंबरदार, ओमप्रकाश भेरिया, बलजीत सरपंच, पम्मी सरपंच, धर्मबीर खेड़ी, नरेश सहरावत, धर्मसिंह घोसला, रामानंद खटीक, मास्टर बलवान कुंडू, रामप्रकाश शर्मा, दलबीर पानू, वेद अग्रवाल, बाली भाटोल, कुलदीप नंबरदार
- सचिव: कमल पानू, प्रकाश ढांडा, सुरेंद्र सिहाग, रतनलाल पंडित, महेंद्र मलिक उमरा, सतपाल मोर, सोमबीर श्योराण, रामफल खानपुर, बलजीत चहल, मोहत अरोड़ा, कृष्ण सिहाग, विरेंद्र रुंडला, रामफल लोहान, ईश्वर नियाणा, सरदार गुरशरण, शमशेर पूनिया, मोहनलाल गोदारा, सुभाष खासा महाजन, योगेश आर्य, साहबराम, मुकेश डुलगच, नंदलाल बेनीवाल, राजकुमार रांगी
- जिला संगठन सचिव: जितेंद्र भ्याना
- कार्यालय सचिव: मास्टर रणधीर बल्हारा
- प्रचार सचिव: गुड्डू लहंगेवाला
- कोषाध्यक्ष: महाबीर सिहाग
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जेजेपी हाईकमान का आभार जताया और संगठन को मजबूती देने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।