Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रूपिंदर कौर हत्याकांड: पुलिस को मिले फर्जी आधार कार्ड सबूत

लुधियाना | एन.आर.आई. रूपिंदर कौर हत्याकांड में आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ सोनू का 3 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उसे फिर से अदालत में पेश किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम खुलासे हुए हैं।

जांच में सामने आया कि चरणजीत सिंह के कहने पर आरोपी सुखजीत सिंह ने रूपिंदर कौर का एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इस जाली दस्तावेज़ में गलत पता लिखा गया था, जबकि असली दस्तावेज़ में महिला का अमेरिका का पता दर्ज था।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि सुखजीत सिंह ने रूपिंदर कौर के बैंक खातों में कई लेन-देन किए थे। इसके अलावा, जिस कमरे में महिला को जलाया गया था, वह पहले ही खराब स्थिति में था। आरोपी ने आग की निशानियों को छिपाने के लिए मिस्त्री लगवाकर दीवारों पर पेंट करवाया और फर्श की टाइलें बदलवा दी थीं।

जानकारी के अनुसार, इंगलैंड में रहने वाले चरणजीत सिंह की मुलाकात रूपिंदर कौर से मैट्रीमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। शादी का झांसा देकर चरणजीत ने रूपिंदर को अक्टूबर 2024 में भारत बुलाया। यहां उसकी मुलाकात सुखजीत सिंह से हुई। मई 2025 में रूपिंदर अमेरिका लौट गई, लेकिन 1 जून 2025 को फिर से भारत आई और चरणजीत के परिचितों से मिली।

थाना डेहलों के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए बेसबॉल का डंडा बरामद कर लिया है। मामले की जांच कई पहलुओं पर चल रही है और जल्द ही जांच में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.