Facebook-f Youtube X-twitter

इजरायल को सीधा संदेश: पाकिस्तान देगा सऊदी को परमाणु शक्ति

इस्लामाबाद |  पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमता सऊदी अरब को भी उपलब्ध करा सकता है। यह घोषणा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए रक्षा समझौते के बाद आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और इजरायल की धमकियों के बीच स्ट्रैटेजिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

इजरायल को सीधा संदेश

विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान का यह बयान सीधे तौर पर इजरायल को संदेश है। इजरायल को मध्य-पूर्व का अकेला परमाणु संपन्न देश माना जाता है। हाल ही में इजरायल ने कतर में हमास नेताओं पर हमला किया, जिसमें छह लोग मारे गए थे। ऐसे में खाड़ी देशों में सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं।

अंतरराष्ट्रीय चिंता

यह बयान न केवल भारत बल्कि अमेरिका और इजरायल के लिए भी चिंताजनक हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मध्य-पूर्व में नए परमाणु हथियारों की दौड़ को जन्म दे सकता है।

सऊदी-पाकिस्तान रक्षा संबंध
सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच सैन्य और आर्थिक सहयोग कई दशकों पुराना है। बुधवार को हुए समझौते के अनुसार, किसी एक देश पर हमला दोनों पर हमला माना जाएगा। यह समझौता गाजा पट्टी में इजरायल-हमास संघर्ष के बीच हुआ है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम सऊदी अरब की आर्थिक सहायता के बिना संभव नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों के बावजूद सऊदी अरब ने पाकिस्तान को वित्तीय मदद दी थी।

भारत-पाकिस्तान परमाणु स्थिति

  • भारत के पास लगभग 172 परमाणु हथियार हैं।
  • पाकिस्तान के पास लगभग 170 परमाणु हथियार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.