Facebook-f Youtube X-twitter

कर्मचारियों का ऐलान: 29 सितंबर को पंजाब में पैदल मार्च

लुधियाना | पंजाब रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब की बैठक 25 सितंबर को राज्य संस्थापक कमल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य चेयरमैन बलविंदर सिंह राठ, अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पन्नू और अन्य पदाधिकारियों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से कच्चे कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

यूनियन नेताओं ने बताया कि करीब 90 कर्मचारी अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं और जनता को मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी स्थायी भर्ती की मांग पर ध्यान नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पैनल मीटिंग हुई थी, जिसमें कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और परिवहन विभाग के लिए अलग नीति बनाने का आश्वासन दिया गया था। मगर विभाग अब तक आदेशों को लागू नहीं कर सका।

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो 29 सितंबर 2025 को सभी अस्थायी कर्मचारी पैदल मार्च निकालकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बलजिंदर सिंह, संयुक्त सचिव जोध सिंह, बलजीत सिंह गिल, जतिंदर सिंह दीदारगढ़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.