Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्राकृतिक आपदा से चंबा को 750 करोड़ का नुकसान – एक हजार घर क्षतिग्रस्त, 90 परिवार बेघर

Chamba, Manjur

प्राकृतिक आपदा के बाद चंबा जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात का जायज़ा लेने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा है। चुराह विधानसभा क्षेत्र में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपिसवाल ने दूसरे दिन कई गांवों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त मुकेश रेपिसवाल ने बताया कि आपदा के कारण चंबा जिला को लगभग 750 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान एक हजार घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं 90 परिवारों को अस्थायी ठिकानों पर शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि चूंकि जिला की अधिकांश भूमि वन भूमि है, इसलिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की है। जैसे ही केंद्र से मंज़ूरी मिलती है, प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।चंबा जिले को प्राकृतिक आपदा से काफ़ी बड़ा नुकसान हुआ है। लगभग 750 करोड़ की हानि का अनुमान है। एक हजार घर प्रभावित हुए हैं और 90 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। हम विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और सरकार से अनुमति मिलते ही प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.