Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

नई दिल्ली | सप्ताह की शुरुआत (22 सितंबर) कमोडिटी मार्केट में जबरदस्त हलचल के साथ हुई। नवरात्रि से पहले ही सोने और चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 664 रुपये की बढ़त के साथ ₹1,10,508 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी ने 2,184 रुपये का उछाल लिया और अब इसका रेट ₹1,32,054 प्रति किलो हो गया है।

ग्लोबल मार्केट की मजबूती:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ ट्रेड करता नजर आया। 22 सितंबर को गोल्ड स्पॉट 0.54% की बढ़त के साथ $3,691 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

रिटेल लेवल पर सोने का भाव:

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज ₹1,12,580 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो 21 सितंबर के मुकाबले स्थिर रही।

शुक्रवार का रेकॉर्ड:

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत ₹800 बढ़कर ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम हो गई थी। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते सोने में तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत भी ₹500 बढ़कर ₹1,32,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्ध सोना बृहस्पतिवार को ₹1,13,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.