Shimla, Kartik
आज से शारदीय नवरात्रों की शुरुआत हो गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों ने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने कहा कि “माता रानी पूरे प्रदेश पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, आपदाओं के साए से सभी को मुक्ति मिले और हर कोई सुख-समृद्धि से जीवन व्यतीत करे।आज पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। आने वाले दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत आराधना की जाएगी।श्रद्धालुओं ने भी प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। उनका कहना था कि नवरात्रों के शुभ अवसर पर मां दुर्गा से सभी की रक्षा और कल्याण की कामना की गई है।