Shimla, Sanju
सोमवार से शारदीय नवरात्रों की शुरुआत होते ही राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही माता के जयकारों के साथ भक्त मंदिरों में माथा टेकते और प्रदेश की सुख-शांति की कामना करते नजर आए।
राजधानी के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही देखने को मिलीं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी धर्मपत्नी संग कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे और मां काली के चरणों में शीश नवाया।उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। ठाकुर ने मां दुर्गा से प्रदेश को आपदाओं से राहत और लोगों को सुख-शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि शारदीय नवरात्रे शक्ति और श्रद्धा का प्रतीक हैं। हम सब मिलकर मां दुर्गा से प्रदेश की खुशहाली और लोगों के कल्याण की कामना करते हैं।