Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू की मणिकर्ण घाटी जछनी नाले से बेहाल40 हज़ार की आबादी मुसीबत में

मनमिन्दर अरोड़ा, कुल्लू

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी इन दिनों जछनी नाले से परेशान है। पिछले एक महीने से यह नाला भुंतर–मणिकर्ण मार्ग को बार-बार बाधित कर रहा है। इसके चलते करीब 40 हज़ार की आबादी और घाटी के सैकड़ों गांव रोज़मर्रा की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

साफ मौसम में भी नाले से मलबा सड़क पर आ रहा है। नतीजा यह कि घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को 6 से 10 घंटे तक इंतज़ार करना पड़ता है। यहां तक कि एंबुलेंस तक फंस जाती है और मरीजों को परिजन पैदल ही ढालपुर अस्पताल तक ले जाने को मजबूर हैं।

वैकल्पिक सड़क की उठी मांग

स्थानीय लोगों की मांग है कि जिस तरह मनाली तक दो वैकल्पिक सड़कें बनी हुई हैं, उसी तरह भुंतर से मणिकर्ण तक भी दूसरी सड़क बनाई जाए। उनका कहना है कि इससे पर्यटन, कारोबार और आपातकालीन सेवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि “पिछले साल तीन लाख से अधिक पर्यटक वाहन मणिकर्ण पहुंचे थे। अगर सड़कें बेहतर होतीं तो यह संख्या पांच लाख पार कर सकती थी। लोक निर्माण विभाग करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाया है। इस बरसात में सड़क कई जगहों पर 10 फीट तक धंस चुकी है, जिससे सफर खतरे से खाली नहीं रहा।”

ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि घाटी की पर्यटन, कृषि और बागवानी गतिविधियों को बचाने के लिए वैकल्पिक सड़क निर्माण पर तुरंत कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि ऐसा होने से हजारों परिवारों की जिंदगी और रोज़गार पटरी पर लौट सकेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...

मासूम शर्मा का ‘तत्वदर्शी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में, पाखंड पर उठाए सवाल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नया गाना ‘तत्वदर्शी’ रिलीज होते ही चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। 26 अगस्त को मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब साढ़े तीन मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। गाने के बोलों में कथित पाखंड, डेरों और धर्म के नाम पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.