Facebook-f Youtube X-twitter

अरुणाचल में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा सीधा हमला

ईटानगर  | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कठिन विकास कार्यों से दूरी बनाना कांग्रेस की “पुरानी आदत” रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी रवैये के कारण पूर्वोत्तर क्षेत्र को लंबे समय तक उपेक्षा झेलनी पड़ी।

इंदिरा गांधी पार्क, ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर का वास्तविक विकास दिल्ली से बैठकर संभव नहीं था, इसलिए उनकी सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों को लगातार यहां भेजा और वे स्वयं भी अब तक 70 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं।

कांग्रेस की उपेक्षा पर आरोप

मोदी ने कहा, “कांग्रेस की आदत रही है कि जो भी काम कठिन हो, उससे वह पल्ला झाड़ लेती है। इसका सबसे बड़ा नुकसान पूर्वोत्तर को हुआ। कांग्रेस सरकारें सीमा से सटे गांवों को ‘लास्ट विलेज’ कहकर छोड़ देती थीं, जिसके चलते यहां से लोगों का पलायन होता गया।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश की उपेक्षा इसलिए भी की क्योंकि यहां केवल दो लोकसभा सीटें हैं।

जीएसटी सुधार से “दोहरे लाभ” की बात

नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी सुधारों को लागू करने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे देशवासियों को त्योहारों के मौसम में “दोहरे लाभ” मिलेंगे।
मोदी ने कहा, “नई जीएसटी व्यवस्था से रसोई का बजट कम होगा और महिलाओं को राहत मिलेगी। यह सुधार देश के हर नागरिक के लिए बचत उत्सव लेकर आया है।”

कांग्रेस पर कर बोझ का आरोप

पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा महंगाई के बावजूद लोगों पर करों का बोझ डाला। जबकि उनकी सरकार ने धीरे-धीरे कर घटाकर आमजन को राहत दी।

राष्ट्र प्रथम’ की नीति और डबल इंजन सरकार

मोदी ने कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद उनका संकल्प कांग्रेस की मानसिकता से देश को मुक्त कराना था। उन्होंने कहा, “हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत वोटों या सीटों की संख्या नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ है। हमारे लिए नागरिक ही देवता हैं – ‘नागरिक देवो भव’।”

पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को पिछले 10 वर्षों में केंद्र से एक लाख करोड़ रुपये मिले, जो कांग्रेस शासन के मुकाबले 16 गुना अधिक है। उन्होंने इन परियोजनाओं को “डबल इंजन सरकार के दोहरे लाभ” का उदाहरण बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.