हरियाणा | हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 सितंबर तक प्रदेश में यही हालात बने रहेंगे। इसके बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 और 24 सितंबर को आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। 25 सितंबर को एक बार फिर तेज धूप के कारण पारा बढ़ेगा और उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। हालांकि, 26 सितंबर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को राहत मिल सकती है।