Facebook-f Youtube X-twitter

जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर का दोबारा पोस्टमॉर्टम, परिवार ने दी सहमति

गुवाहाटी | असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को घोषणा की कि लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर का दूसरा पोस्टमॉर्टम मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जाएगा।

पहला पोस्टमॉर्टम सिंगापुर में हुआ था, जहां 19 सितंबर को गर्ग की समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह कदम लोगों के एक वर्ग की मांग और परिवार की सहमति से उठाया गया है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से इसके पक्ष में नहीं हूं, क्योंकि सिंगापुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पहले ही पोस्टमॉर्टम किया था। लेकिन लोकतंत्र में किसी भी वर्ग की शंका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। विवाद से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।”

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और एम्स के चिकित्सकों की संयुक्त टीम यह पोस्टमॉर्टम करेगी। प्रक्रिया में लगभग दो घंटे लगेंगे। इसके चलते जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा पहले से निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे की बजाय 9:30 बजे शुरू होगी। अंतिम संस्कार गुवाहाटी के बाहरी इलाके में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गायक की मौत को लेकर सीआईडी जांच जारी है। अब तक बोंगाईगांव समेत कई जगह एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें एक निजी मीडिया हाउस के मालिक और गायक की टीम के एक संगीतकार का नाम शामिल है। ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के आयोजक श्यामकानु महंता और प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं।

शर्मा ने बताया कि सीआईडी सभी पक्षों के बयान दर्ज करेगी। साथ ही, राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय न्यायिक प्रक्रिया के तहत ‘लेटर ऑफ रोगेटरी’ के लिए आवेदन कर रही है और सबूत जुटाने के लिए असम पुलिस की एक टीम सिंगापुर भेजी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.