Facebook-f Youtube X-twitter

NHAI फेस-2 निर्माण पर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का सवाल – बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एक बार फिर NHAI पर प्रदेश में अव्यवस्थित और गलत तरीके से हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि फेस-2 प्रोजेक्ट के दौरान जगह-जगह बेतरतीब ढंग से कटान और निर्माण कार्य किए गए हैं, जिससे लोगों में नाराज़गी है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर NHAI ने जल्द ही इस तरह के निर्माण पर रोक नहीं लगाई तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अनिरुद्ध सिंह ने  कहा कि अगर उच्च अधिकारी भी किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, तो सरकार उन्हें भी बख्शेगी नहीं। उन्होंने प्रदेश पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि NHAI से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाए।

मंत्री ने बताया कि पांवटा-हाटकोटी हाईवे (NH-707) पर भी लापरवाही से काम हुआ है और स्थानीय प्रतिनिधियों तथा प्रभावित लोगों ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया है। पुलिस तक भी इस संबंध में शिकायतें पहुंची हैं।अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निजी दौरे से लौटने के बाद इस पूरे मामले को उनके समक्ष भी रखा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.