Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतें, त्योहारी बजट पर असर

नई दिल्ली | त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर निवेशकों और ग्राहकों को चौकाया है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन सोने का भाव बढ़ते हुए MCX पर 1,12,735 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो 0.45% की तेजी को दर्शाता है। वहीं चांदी 0.33% की बढ़त के साथ 1,33,995 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

राजधानी में कीमतों का हाल:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपए की तेजी के साथ 1,16,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 2,150 रुपए बढ़कर 1,15,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई। पिछले सत्र में यह 1,13,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

निवेशकों की प्रतिक्रिया और भविष्य की उम्मीदें:

कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध विभाग की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, निवेशक आगे की दिशा का अंदाजा लगाने के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) अधिकारियों की टिप्पणियों और मंगलवार को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के भाषण का इंतजार कर रहे हैं। हाजिर सोना इस समय 3,728 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दिशा और वैश्विक आर्थिक संकेत सोने की कीमतों पर सीधे असर डालते हैं, और त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से कीमतों में और तेजी आ सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.