Facebook-f Youtube X-twitter

युग हत्याकांड: हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली उम्रकैद में, परिजन नाराज़, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Shimla, Sanju

बहुचर्चित युग हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने सोमवार को अहम फैसला सुनाते हुए जिला अदालत की ओर से दोषियों को दी गई फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी को बरी करने के आदेश दिए हैं।

जिला अदालत ने 2017 में तीनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ दोषियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अब यह फैसला सुनाया है।

परिजनों में रोष, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

फैसले पर मासूम युग के परिजनों ने कड़ा एतराज जताया है। युग के पिता विनोद गुप्ता ने कहा कि 11 साल बाद भी बेटे को न्याय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा, “जिन दोषियों ने मेरे चार वर्षीय बेटे को बेरहमी से मार डाला, उन्हें फांसी होनी चाहिए थी। इतने साल बीत जाने के बाद भी दोषी जिंदा हैं। हम सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे और दोषियों को फांसी दिलाने की मांग करेंगे।”

2014 में हुआ था अपहरण, 2016 में मिली लाश

गौरतलब है कि 14 जून, 2014 को शिमला के राम बाजार से तीन लोगों ने चार साल के मासूम युग का फिरौती के लिए अपहरण किया था। दो साल तक परिजनों को इंतजार कराने के बाद अगस्त 2016 में भराड़ी स्थित एक पेयजल टैंक से युग का कंकाल बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मासूम के शरीर में पत्थर बांधकर उसे जिंदा पानी से भरे टैंक में फेंक दिया था।

सीआईडी ने 25 अक्टूबर, 2016 को मामले की चार्जशीट अदालत में दायर की थी। 20 फरवरी 2017 से ट्रायल शुरू हुआ और करीब 10 माह के भीतर अदालत ने तीनों आरोपियों को फांसी की सजा सुना दी थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.