Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के कारोबार पर लगेगी रोक – पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान

Shimla, 23 September

बचत भवन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की।बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके तहत पिछले तीन वर्षों में 900 मामले दर्ज हुए और आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।

उपायुक्त ने  पंचायत स्तर पर सूचना तंत्र को और अधिक मज़बूत करने की आवश्यकता जताई ताकि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की जानकारी समय रहते प्रशासन तक पहुँच सके। उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि नशे से जुड़े मामलों की सूचना पुलिस या प्रशासन को अवश्य दें।ग्राम सभाओं में नशे के खिलाफ विशेष चर्चा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक एक घंटे तक ग्रामीणों को जागरूक करेंगे और शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी समझाएंगे। साथ ही, कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए बजट का प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात भी कही गई।बैठक में अवैध भांग की खेती, नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण, टेस्टिंग किट की उपलब्धता, तथा जन-जागरूकता अभियानों पर भी चर्चा की गई।

एक्साईज विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच 462 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 7479 लीटर अंग्रेजी शराब, 116 लीटर अवैध शराब, 8669 लीटर बीयर और 108319 लीटर देशी शराब जब्त की गई।

नार्को टेरर गंभीर चुनौती – एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि नशा और नार्को टेरर आज समाज के लिए बड़ी चुनौती है। इससे युवा न केवल नशे में फंस रहे हैं बल्कि अपराधों में भी लिप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कई अंतर्राष्ट्रीय व अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग किट के प्रयोग की रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.