बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय व अन्य निजी विश्वविद्यालयों में केयर गिवर्स का कोर्स कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से जुड़े सभी सामाजिक संगठनों (एनजीओ) का रजिस्ट्रेशन किया जाए ताकि अच्छा काम करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहन दिया जा सके। पेंशन व अन्य योजनाओं के पात्रों के लिए ऐसे माड्यूल बनाए जाएंगे जिनके माध्यम से कोई व्यक्ति अपने विवरण को सही करवाने के लिए आवेदन कर सके। इसकी वेरिफिकेशन के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में विवरण को सही करवाने का मौका दिया जाएगा। पिछले तीन महीने में 63 हजार अतिरिक्त लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में निर्धारित आरक्षण का लाभ दिया जाए। विशेष जरूरत के बच्चों के शिक्षकों को आवश्यकता अनुसार कोर्स करवाए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बच्चों को छात्रवृति के लिए आवेदन व वेरिफिकेशन का कार्य आनलाइन कर दिया गया है। इसके चलते अब विद्यार्थियों को तुरंत छात्रवृति मिलने लगी है। उन्होंने पिछले वर्षों की लंबित छात्रवृति की राशि भी प्राथमिकता के आधार पर वितरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में विद्यार्थियों के लिए हास्टल शुरू करवाए जाएं ताकि शहर में आकर पढ़ने वाले दूरदराज के विद्यार्थियों को रहने व खाने की समस्याओं का सामना न करना पड़े और उनकी पढ़ाई बाधित न हो। मुख्यमंत्री ने लाडो लक्ष्मी योजना के अलावा पेंशन को महंगाई के अनुसार बढ़ाने, पिछड़ी जातियों के लिए कल्याण बोर्ड के गठन, पिछड़े वर्ग के उद्यमियों को ऋण पर गारंटी देने, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, छात्रवृति योजनाओं में परिवार की आय सीमा को बढ़ाने सहित अन्य संकल्पों की भी समीक्षा की। ‘सेवा’ विभाग 35 प्रकार की योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों व परिवारों को पेंशन सहित अन्य आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.