Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला में खेल महाकुंभ का आगाज, सैनी ने किया उद्घाटन

पंचकूला | पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 26 सितंबर 2025 तक चलेगा।

इस चरण में प्रदेश के लगभग 3,013 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में जूडो, कराटे, कुश्ती, टेबल टेनिस, महिला एवं पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल और पुरुष हॉकी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि खेल महाकुंभ केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की पाठशाला भी है।

उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ की शुरुआत 2017 में हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में हुई थी और अब तक पांच सफल आयोजन हो चुके हैं। पहले चरण में 26 खेलों में 15,410 खिलाड़ी शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के खेल ढांचे और प्रोत्साहनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 1,489 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं, जिनमें 37,225 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 8-14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1,500 रुपये और 15-19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रशिक्षकों को 25,000 रुपये का मानदेय मिलता है।

सैनी ने बताया कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 के तहत 550 नए पद बनाए गए हैं, जिनमें 224 खिलाड़ियों को अब तक नौकरी मिली है। सरकार ने अब तक 641 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की है। इसके अलावा, 2014 से 24,000 से अधिक छात्रों को 69.91 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है, और 15,634 खिलाड़ियों को खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ की बधाई देते हुए कहा, “खेल को खेल भावना के साथ खेलें और एक मजबूत भारत का निर्माण करें।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.