Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनोरंजन जगत में चमके सितारे, विक्रांत मैसी ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड

24 September, 2025

 23 सितंबर को विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में मनोरंजन उद्योग के कई जाने-माने कलाकार शामिल हुए। इस अवसर पर शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ और विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार जीतने के बाद विक्रांत ने अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ अपने अवार्ड की तस्वीर भी साझा की और लिखा, “मैं कल से सोच रहा हूँ कि क्या लिखूं? कैसे आप सबका धन्यवाद करूं? और मैं अब भी ऐसा नहीं कर पा रहा हूँ।”

विक्रांत ने आगे कहा, “उम्मीद है कि दिल से एक छोटा सा धन्यवाद ही काफी होगा। आपके निरंतर समर्थन के लिए मैं शब्दों से परे आभारी हूँ। धन्यवाद, धन्यवाद, आप सभी का धन्यवाद, यह सपनों जैसा जीवन सिर्फ आपकी वजह से है।”इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी। रणवीर सिंह ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई।” वहीं, ईशा गुप्ता ने कहा, “बधाई हो विक्रांत, आप इसके सबसे ज्यादा हकदार हैं।” करिश्मा तन्ना, नकुल मेहता, अनूप सोनी और प्रिया बापत सहित कई अन्य कलाकारों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं।फिल्म ’12वीं फेल’ 2023 में रिलीज हुई थी और छोटे बजट के बावजूद इसने 50 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.