Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शारदीय नवरात्रि 2025: तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें तिथि, महत्व और विधि

24 September, 2025

 शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन 24 सितंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन तृतीया तिथि पूरी रात रहेगी और अगले दिन यानी 25 सितंबर को सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक बनी रहेगी। नवरात्रि के इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है। उनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण उन्हें यह नाम मिला है। देवी का यह रूप उग्र और शक्तिशाली माना जाता है, जो भक्तों को हर संकट से मुक्ति दिलाते हैं।

मां चंद्रघंटा की कथा

पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब महिषासुर के अत्याचार से देवता परेशान हो गए, तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शक्तियों से मां दुर्गा प्रकट हुईं और उन्होंने चंद्रघंटा का रूप धारण किया। अपने प्रचंड स्वरूप से देवी ने महिषासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्त कराया। यह रूप शक्ति, साहस और विजय का प्रतीक माना जाता है।

शुभ रंग और स्वरूप

नवरात्रि के तीसरे दिन हरा, आसमानी और नारंगी रंग को शुभ माना जाता है। भक्त इन रंगों के वस्त्र पहनकर पूजा करते हैं। मां चंद्रघंटा सिंह पर विराजमान रहती हैं। उनके दस हाथ हैं—दाहिने हाथों में कमल, धनुष, जपमाला और तीर, तथा एक हाथ अभय मुद्रा में। बाएं हाथों में त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवार होती है, जबकि एक हाथ वरद मुद्रा में रहता है। उनकी घंटा-ध्वनि से शत्रु भयभीत हो जाते हैं।

पूजा विधि और भोग

तीसरे दिन प्रातः स्नान कर घर के पूजा स्थल को स्वच्छ करें और मां का आह्वान करें। चंदन, सिंदूर, अक्षत और पुष्प अर्पित करें। मां की कथा का पाठ कर गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

मंत्र जाप

इस दिन मां चंद्रघंटा के निम्न मंत्र का 11 बार जाप करना विशेष फलदायी माना जाता है—

“पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.