Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला पूरी तरह सुरक्षित, पर्यटन को बढ़ावा दे सरकार -पूर्व पार्षद 

Shimla, Sanju

पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी गौरव शर्मा ने कहा कि राजधानी शिमला पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार को विशेष अभियान चलाकर पर्यटन को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा से जुड़े भ्रामक प्रचार ने पर्यटकों में अनावश्यक भय पैदा किया है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है।

गौरव शर्मा ने बताया कि पूरे बरसात के मौसम में न तो शिमला-कालका मार्ग बंद हुआ और न ही रेल सेवा बाधित रही। इसके बावजूद कुछ डिजिटल मीडिया और समाचार एजेंसियों ने गलत संदेश फैलाकर पर्यटकों को गुमराह किया।उन्होंने कहा कि शिमला का भौगोलिक क्षेत्र काफी बड़ा है। यदि रामपुर या रोहड़ू जैसे इलाकों में आपदा आती है, तो इसका अर्थ यह नहीं कि शिमला शहर और इसके पर्यटन स्थल प्रभावित हुए हों।

शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि वह पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाए, क्योंकि पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि शिमला और आसपास के सुरक्षित पर्यटन स्थलों की वास्तविक तस्वीर देश-दुनिया तक पहुँचाई जाए।उन्होंने कहा, “प्रदेश एक बड़ी आपदा का सामना कर चुका है। जब तक सरकार पर्यटकों को भरोसा नहीं दिलाएगी, तब तक प्रदेश की आर्थिकी पटरी पर नहीं लौट सकती। पर्यटन ही छोटे-बड़े कारोबारियों की आजीविका का सबसे बड़ा आधार है।”गौरव शर्मा ने सरकार से भ्रामक प्रचार फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और पर्यटकों से शिमला आने का आग्रह किया, ताकि वे यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.