Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में आदर्श रामलीला: विवाह और राम का वनवास

पंचकूला | आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब, शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकुला के मंच पर चौथे दिवस भगवान श्रीराम की भव्य बारात जनकपुरी पहुँची। गाजे-बाजे, जयघोष और मंगल ध्वनियों के बीच राजा दशरथ अपने चारों पुत्रों के साथ बारात लेकर आए। मंत्रोच्चारण और वैदिक विधियों के बीच जनकपुरी में श्रीराम और सीता का पावन विवाह सम्पन्न हुआ। कन्यादान के इस भावुक क्षण में राजा जनक ने भारी मन से अपनी सुपुत्री सीता को विदा किया।

विवाहोत्सव के बाद अयोध्या में उत्सव का आल्हादपूर्ण वातावरण छा गया। राजा दशरथ ने हर्षपूर्वक श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा की। लेकिन आनंद का यह पर्व अचानक शोक में बदल गया जब मंथरा की कपटी चाल से रानी कैकेयी का मन परिवर्तित हो गया। कैकेयी ने दशरथ से अपने दो वरदान मांग लिए—पहला, अयोध्या का सिंहासन भरत को देने का, और दूसरा, श्रीराम को चौदह वर्षों के लिए वनवास भेजने का।

“रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई” की परंपरा निभाते हुए, राजा दशरथ ने विवश होकर कैकेयी के वर स्वीकार किए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने पिता के वचनों को सहजता से मानते हुए वनगमन का निर्णय लिया।

कोपभवन का यह भावनाओं से भरा दृश्य मंच पर जीवंत हो उठा। राजा दशरथ और कैकेयी के संवादों, मंथरा की धूर्तता और राम के त्यागपूर्ण निर्णय ने दर्शकों को गहराई तक भावुक कर दिया। दर्शकों की भारी भीड़ ने कलाकारों की अदाकारी और मंचन की भव्यता की जमकर सराहना की।

आज की लीला में मुख्य कलाकार‌ के रूप में राजा दशरथ का पात्र पवन शर्मा, भगवान श्रीराम का सौरभ शर्मा, लक्ष्मण का लविश अरोरा, सीता का गुंजन चौहान, रानी कैकेयी का सलोनी शर्मा, रानी कौशल्या का विनीता कौल, मंथरा का राहुल चौहान, महर्षि विश्वामित्र का सुनील कुमार, गुरु वशिष्ठ का कृष्णा शर्मा एवं सुमन्त का दर्पण कंसल द्वारा मंच पर रामलीला के किरदार के रूप में प्रस्तुति दी गई।

रामलीला के चौथे दिन के समापन पर आदर्श रामलीला के प्रधान रमेश चड्डा ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन चरित्र हमें चरित्र निर्माण कैसे हो इसका ज्ञान देता है। एक तरफ जहां माता कैकयी अपने पुत्र भारत के लिए अयोध्या का सिंहासन मांगती है वहीं दूसरी तरफ भगवान श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास। परंतु उनके इस मांग पर जबकि भगवान श्री राम का उनके राजतिलक होने में कोई दोष नहीं है, परंतु वह अपने पिता के वचन के लिए तुरंत राजगद्दी त्याग कर वनवास में जाने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे ही त्याग की भावना हर मनुष्य को अपने जीवन में उतारनी चाहिए और माता-पिता का आदेश सभी को मनाना चाहिए, जिससे उनके चरित्र का निर्माण हो सके।

आदर्श रामलीला के महासचिव अमित गोयल ने पंचकूला चंडीगढ़ मोहाली जीरकपुर सहित ट्राई सिटी के आसपास के इलाकों के लोगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में रामलीला देखने के लिए आए और अपने जीवन चरित्र का निर्माण करें, जिससे समाज में फैली हुई कुरीतियां खत्म हो सके।

आज के कार्यक्रम में पत्रकार अंकुश महाजन को संस्था के प्रधान रमेश चड्डा महासचिव अमित गोयल वरिष्ठ सचिव प्रदीप कांसल मीडिया प्रभारी रवीश गौतम द्वारा स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, जांच में आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवक की मौत का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक क्रिकेट मैदान के पास उसका कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई...

बरनाला घटना के विरोध में आज अमृतसर बंद, संगठनों ने शांतिपूर्ण समर्थन की अपील की

Summer express, अमृतसर। बरनाला में सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को अमृतसर बंद का आह्वान किया गया है। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों से बंद को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर...

रोहतक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; तीन युवकों की मौके पर मौत

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। यह हादसा कलानौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे-152डी पर खैरडी मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो...

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: अंबाला की मनप्रीत पदक से चूकीं, शॉटपुट फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं

Summer express, अंबाला। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के अंबाला की स्टार शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत पदक जीतने से बेहद मामूली अंतर से चूक गईं। महिला गोला फेंक स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में मनप्रीत ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम प्रयास में हुई तकनीकी चूक के कारण वह शीर्ष तीन में जगह नहीं...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

हिसार में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, घरेलू विवाद से परेशान होने की आशंका

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार शहर में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू तनाव और पारिवारिक विवाद के चलते महिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.