Facebook-f Youtube X-twitter

रोहतक रैली में इनेलो का शक्ति प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब

बहादुरगढ़  | पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ माने जाने वाले रोहतक में आज इनेलो कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर नजर आया। जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से आयोजित विशाल रैली में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़, बादली और झज्जर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे।

बेरी हलके से इनेलो नेता राजेंद्र मलिक सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ रैली में पहुंचे। डाबौदा गांव से रवाना हुए मलिक के काफिले में महिलाएं भी गीत गाती हुई शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों की थाप और नारों की गूंज के बीच कार्यकर्ता अपने नेता अभय चौटाला के विचार सुनने को बेताब दिखे।

राजेंद्र मलिक ने इस मौके पर कहा कि युगपुरुष ताऊ देवीलाल ने हमेशा समाज की एकता और छत्तीस बिरादरी की भलाई के लिए कार्य किया। उसी राह पर चलते हुए अभय चौटाला जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि रोहतक ताऊ देवीलाल की कर्मभूमि रही है और हरियाणा की राजनीति का केंद्र भी यही है, इसलिए रैली के लिए इस स्थल का चयन किया गया।

मलिक ने आगे कहा कि रोहतक की यह ऐतिहासिक रैली जनता के भीतर बदलाव का संदेश लेकर आएगी और इनेलो की नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.