Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका से 30 साल रहने वाली हरजीत कौर डिपोर्ट

पंजाब | अमेरिका में 30 साल से रह रही हरजीत कौर को अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एंजेंसी (ICE) ने डिपोर्ट कर दिया है। हरजीत कौर पंजाब की निवासी हैं और अमेरिका में उन्हें स्थानीय समुदाय में प्यार से ‘पंजाबी दादी’ के नाम से जाना जाता था।

जानकारी के अनुसार, हरजीत कौर को ICE की रूटीन चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया गया था। उनके परिवार का कहना है कि वह पिछले तीन दशकों से अमेरिका में रह रही थीं और उनका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 1992 में दो बेटों के साथ भारत से अमेरिका आई हरजीत कौर का 2013 में आवेदन रद्द कर दिया गया था।

बुजुर्ग महिला हर छह महीने में ICE को रिपोर्ट करती रही, लेकिन उम्र और स्वास्थ्य की कमजोर स्थिति के बावजूद उनकी रिहाई नहीं हुई। उनके परिवार और समुदाय ने स्वास्थ्य समस्याओं (थायरॉइड, माइग्रेन, घुटनों की बीमारी) को ध्यान में रखते हुए रिहाई की मांग की थी।

हरजीत कौर की पोती ने बताया कि उन्हें दादी से मिलने तक नहीं दिया गया। डिपोर्टेशन के दौरान उन्हें हथकड़ियों और बेड़ियों से बांधकर भारत भेजा गया। अमेरिकी प्रशासन ने उन्हें पहले जॉर्जिया से आर्मेनिया और फिर दिल्ली एयरपोर्ट भेजा। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका परिवार और परिचित उन्हें लेने पहुंचे।

इस कार्रवाई ने अमेरिकी प्रवासी समुदाय में गहरी निराशा और आक्रोश पैदा किया है। वकील दीपक आहलूवालिया ने बताया कि हरजीत कौर समेत 132 भारतीय नागरिक इसी तरह से अमेरिका से भारत वापस भेजे गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.