Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में आपदा राहत पर केंद्र को घेरा, कंगना पर भी बरसे जगत नेगी

Shimla, Sanju


राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ आपदा राहत को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा के जख्म देखने और घोषणाएं करने तो आए, लेकिन यह पैसा प्रदेश तक कब पहुंचेगा, इसका अब तक कोई अता-पता नहीं है।

नेगी ने कहा कि भाजपा नेता केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि वास्तविक राहत पैकेज प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से दिया है। इसके तहत पॉलीहाउस क्षति पर 25 हजार रुपये तक की राहत और खेतों में मलवा हटाने के लिए 6 से 10 हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह का राहत पैकेज देश के किसी अन्य राज्य ने अब तक नहीं दिया।

राजस्व मंत्री ने सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से भी वोट लेने के बावजूद आपदा के समय कंगना कहीं दिखाई नहीं दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा की घड़ी में सांसद ने अपनी निधि से एक भी रुपये की मदद नहीं दी।नेगी ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि “एसी में बैठकर मेकअप करके बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है, लेकिन जमीन पर काम करना अलग बात है। घोड़े पर बैठकर किसी महान व्यक्तित्व की भूमिका निभाना आसान है, मगर असल जिंदगी में उसे निभाना मुश्किल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.