Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर चोरी, फरीदाबाद में मचा हड़कंप

Faridabad, 28 September

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम के फरीदाबाद वाले घर पर चोरी हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 6 से 7 लोग घर से सामान चोरी कर ले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

यह तस्वीरें फरीदाबाद के सेक्टर 46 के मकान नंबर 300 की हैं। इसी घर में बीते तीन साल से मैरी कॉम रह रही थीं। पड़ोसियों के मुताबिक वह पिछले दो हफ्ते से यहां मौजूद नहीं थीं और मेघालय एक इवेंट में गई हुई थीं।24 तारीख की अल सुबह इस मकान में चोरी हुई। चोरी का पता 26 तारीख को तब चला जब पड़ोसियों ने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 6 लोग घर के अंदर दाखिल हुए और कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए। इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और मैरी कॉम को इसकी जानकारी दी।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले को बहुत जल्द सुलझा लिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.