Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का भक्तिमय वर्णन

Mohali, 28 September

मोहाली के फेस-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत वर्णन किया गया। कथा व्यास आचार्य जगदंबा रतूड़ी ने अपने मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की कथाओं का प्रस्तुतीकरण करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रूपी गंगा में स्नान करने का अनुभव कराया।

इस अवसर पर भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण को छप्पन प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया और गोवर्धन पर्वत की कथा भी सुनी। कार्यक्रम में नीतू मेहता, अजय मेहता, गौरी मेहता के साथ-साथ श्री दुर्गा मंदिर फेस-10 की मौजूदा प्रधान राजेश शर्मा, महासचिव जेपी तोखी, जोगिंदरपाल डोगरा, दिनेश कौशल, अजय मेहता और कोमल विद टीम, महिला संकीर्तन मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना सैनी एवं टीम, तथा श्री दुर्गा माता मंदिर फेस-6 के मौजूदा प्रधान और पूर्व पार्षद रजिंदर शर्मा उपस्थित रहे।

इस मौके पर आए गणमान्य व्यक्तियों को कथा व्यास द्वारा निशानी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रजिंदर शर्मा और चेयरमैन सुरेश गोयल ने सभी श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...

हरियाणवी इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के शोषण पर विवाद, सपना चौधरी ने दिया समर्थन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के कथित शोषण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बैकग्राउंड डांसर सिम्मी ने कमेंट कर कम वेतन और कठिन कामकाज की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। इसके बाद डांसर सिम्मी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें...

गुरुग्राम तालाब में नहाते समय दो मजदूरों की डूबकर दर्दनाक मौत

Summer express, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में स्थित एक तालाब में नहाने गए दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया।...

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.