Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वच्छता में रोल मॉडल बनेगा करनाल, पांच नगरपालिकाओं को देगा मार्गदर्शन: सीएम सैनी

Karnal, 28 September

 करनाल स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल शहर बनकर अब पांच नगरपालिकाओं को मार्गदर्शन देगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस पहल से सभी शहर स्वच्छता के मामले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

करनाल को सीवण, इस्माइलाबाद, नारनौंद, कलावाली और राजौंद नगरपालिकाओं का मार्गदर्शक शहर बनाया गया है। करनाल के अधिकारी और मेयर इन नगरपालिकाओं का दौरा करेंगे और बताएंगे कि करनाल ने स्वच्छता में अव्वल स्थान कैसे हासिल किया। इसी तरह सोनीपत को होडल, नारनौल, पटौदी मंडी, फरूखनगर और कुंडली नगरपालिकाओं का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी दी गई है।सीएम सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक में तय हुआ कि रैंकिंग में आगे रहने वाले शहर अब दूसरे शहरों को स्वच्छता के गुर सिखाएंगे। स्वच्छ वातावरण से लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और समाज में खुशहाली आती है।उन्होंने कहा कि मैनपावर और संसाधनों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इसके लिए एडॉप्टेड शहरों में जॉइंट ऑपरेशन चलाए जाएंगे।

धान खरीद को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सीएम ने कहा कि खरीद सुचारू रूप से जारी है और नमी की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन कोई खरीद रुकी नहीं है। मंडियों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 3100 रुपए बोनस वाले बयान पर सीएम ने कहा कि विपक्ष सिर्फ बयानबाजी करता है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाया है, जिससे किसानों को सीधे और पारदर्शी तरीके से लाभ मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर खातों में आएगी सम्मान राशि

प्रदेश में अब तक 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण, प्रक्रिया जारीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सम्मान राशि की किस्त समय से पहले देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत तीसरी किस्त 28 अगस्त...

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 95 की मौत, 130 भारतीयों समेत 500 लापता

एजेंसी| काठमांडूनेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।नेपाल के आधकारि सूत्रों के अनुसार 95 लोगों के मौत की खबर है। नेपाल...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.