Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जल शक्ति विभाग में अब ठेकेदार भर्ती बंद, मल्टीपर्पज वर्कर और पंप ऑपरेटर की नीति कैबिनेट में

Shimla, 28 September

हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग में अब किसी भी कर्मचारी की भर्ती ठेकेदारों के माध्यम से नहीं होगी। विभाग अपने स्तर पर सभी भर्तियां करेगा। यह निर्णय डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया।

बैठक में बताया गया कि ठेकेदारों के माध्यम से 4,136 कर्मचारियों पर 98 करोड़ रुपये खर्च हो रहे थे, जबकि विभाग अपने स्तर पर यह खर्च केवल 26 करोड़ रुपये में होगा। इस मुद्दे पर कैबिनेट में विचार किया जाएगा।डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से कहा कि पिछले तीन साल में आपदा के कारण विभाग को 4,150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि मदद के रूप में केवल 800 करोड़ रुपये ही मिले हैं। 424 करोड़ रुपये मेंटेनेंस के लिए वित्त विभाग से मांगे गए हैं और 1,227 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से मिलने बाकी हैं।

समीक्षा बैठक में 505 करुणामूलक प्रस्ताव मंजूर किए गए और 76 लोगों को भर्ती किया गया। जलरक्षक पॉलिसी के तहत 1,346 कर्मचारियों को पैरापंप ऑपरेटर बनाया गया। सरकार जलरक्षकों को पंप ऑपरेटर या अन्य पदों पर लाने की अवधि 12 साल से घटाकर 8 साल करने पर विचार कर रही है। लगभग 4,000 मल्टीपर्पज वर्कर के लिए भी स्थाई नीति कैबिनेट में जाएगी। पंप ऑपरेटर, पैराफिटर और मल्टीपर्पज वर्कर की सैलरी बढ़ाने की पॉलिसी भी कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी।

एचआरटीसी पेंशनरों के मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि पेंशन हर महीने जारी रहेगी। मुख्यमंत्री के विदेश से लौटते ही पेंशन फाइल साइन की जाएगी। 150 करोड़ रुपये के एचआरटीसी कर्मचारियों के लोन की देनदारी पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.