Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक गिरफ्तार

पलवल  | हरियाणा के पलवल जिले से सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े खुलासे में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आलीमेव गांव निवासी 35 वर्षीय तौफीक के रूप में हुई है। उस पर भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग (Embassy) तक पहुंचाने का आरोप है।

सीआईए टीम ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर तौफीक को हथीन रोड के पास हिरासत में लिया। उसे देशद्रोह और आधिकारिक गोपनीयता उल्लंघन समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद तौफीक को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

पाकिस्तान जाने का मामला

जांच में सामने आया है कि तौफीक वर्ष 2022 में पाकिस्तान गया था, जहां उसने दिल्ली स्थित पाकिस्तान एंबेसी के एक कर्मचारी से मुलाकात की। भारत लौटने के बाद भी वह इस कर्मचारी से संपर्क में रहा और व्हाट्सएप के जरिए संवेदनशील सूचनाएं साझा करने लगा।

सैन्य और स्थानीय जानकारी लीक करने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, तौफीक ने बीएसएफ के कर्मचारियों और पलवल के कुछ अन्य लोगों की जानकारी पाकिस्तान भेजी। उसके मोबाइल से 12 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं, जिनसे वह व्हाट्सएप कॉल करता था। कुछ चैट्स डिलीट करने की कोशिश की गई थी, लेकिन तकनीकी टीम ने उन्हें रिकवर कर लिया।

जांच एजेंसियों का कहना है कि तौफीक आसपास के लोगों से पाकिस्तान जाने की बात करता था और वीजा दिलवाने का झांसा देकर उन्हें फंसाने की कोशिश करता था। उसने कुछ लोगों को पाकिस्तान भेजने की योजना की भी बात कबूल की है।

दर्ज मामले और पूर्व गिरफ्तारी

पुलिस ने तौफीक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 और देशद्रोह की धाराओं में केस दर्ज किया है। इससे पहले नूंह जिले और हिसार में भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम भी शामिल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.