Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी की बेटी प्रिया लाखवान बनी हिमाचल न्यायाधीश

चरखी दादरी  | हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव खेड़ी बुरा से एक गौरवशाली खबर सामने आई है। गांव की बेटी प्रिया लाखवान ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न्यायाधीश का पद हासिल किया है। प्रिया ने प्रदेश स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया और इस उपलब्धि से न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया।

बीजेपी जिला अध्यक्ष ने दी बधाई

इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने प्रिया को बधाई देते हुए कहा, “प्रिया लाखवान ने अपनी लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। यह सफलता हर बेटी और युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

घर पर रहकर की तैयारी

विशेष बात यह है कि प्रिया ने यह कठिन परीक्षा किसी महंगे कोचिंग संस्थान से नहीं बल्कि घर पर रहकर तैयारी की। अनुशासन और निरंतर मेहनत ने उन्हें सफलता दिलाई। आज जब अधिकांश छात्र महंगे कोचिंग सेंटरों में हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, प्रिया की यह उपलब्धि साबित करती है कि आत्मविश्वास और समर्पण से बिना कोचिंग भी बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।

साधारण परिवार से असाधारण उपलब्धि

प्रिया के पिता राजेश सैन, जो बिजली विभाग में लाइनमैन हैं, ने हमेशा अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। राजेश ने कहा, “आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्हें अवसर मिले तो वे किसी भी ऊंचाई को छू सकती हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि प्रिया का भविष्य और भी उज्ज्वल हो और न्यायपालिका में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करे।”

प्रिया लाखवान की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कहानी भी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.