Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रक चालक की बेटी सिमरनजीत बनी जज, ऊना का नाम किया रोशन

Una, Rakesh

हौंसलों के दम पर सपनों को साकार किया जा सकता है, इसका उदाहरण बनकर सामने आई है जिला ऊना के बसदेहड़ा गांव की बेटी सिमरनजीत कौर। ट्रक चालक की बेटी सिमरनजीत ने हाल ही में आयोजित न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सिमरनजीत ने अपनी सफलता का श्रेय पिता अमरीक सिंह, ताया के बेटे इकबाल सिंह और पूरे परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि मंजिल हासिल करने के लिए उन्होंने कठिन संघर्ष किया और रोजाना 15 घंटे से ज्यादा पढ़ाई की। सफलता मिलने के बाद परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल मैहतपुर से प्राप्त की। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। सिमरनजीत ने कहा कि न्यायिक सेवा में जाना उनका सपना था और अब इसे पूरा कर वह बहुत खुश हैं।उन्होंने युवाओं खासकर बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि बेटा-बेटी में फर्क न करें। यदि बेटियों को अवसर मिले तो वह भी किसी से पीछे नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन रिजल्ट देखकर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वह सफल हो गई हैं।परिजनों ने कहा कि सिमरनजीत ने उनका ही नहीं बल्कि पूरे गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.