Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरप्रीत बनावली ने बाजवा को ‘कंगला’ टिप्पणी पर फटकारा

जालंधर | पंजाब विधानसभा के सत्र के अंतिम दिन विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच भारी हंगामा देखने को मिला। सरदूलगढ़ से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा से पंजाब को ‘कंगला’ कहे जाने पर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग उठाई।

सत्र में बोलते हुए गुरप्रीत ने कहा कि बाढ़ की वजह से राज्य में हुए व्यापक नुकसान के बीच पंजाब की माताएं, बहनें और युवा विधानसभा की ओर उम्मीद भरी निगाहें लगाए बैठे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए SDRF और NDRF के तहत मुआवजा नियमों में सुधार की जरूरत है, ताकि प्रभावितों को सही समय पर राहत मिल सके।

विधायक ने प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, “पंजाब कभी ‘कंगला’ नहीं हो सकता। यह प्रदेश कई बार गिरा, लेकिन हमेशा फिर से खड़ा हुआ है। बाजवा को पंजाब और उसकी जनता का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को समय न देना राज्य के अपमान के समान है।

गुरप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद दिलाया कि यह वही पंजाब है जिसने सीमा पर पूरे दमखम से देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र को आज पंजाब के साथ खड़ा होना चाहिए।

भाजपा द्वारा सत्र में बहिष्कार किए जाने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “जो नेता बाहर बैठकर विरोध कर रहे हैं, उन्हें विधानसभा में आकर खुलकर बहस में भाग लेना चाहिए। पंजाब के हित में खुला संवाद होना चाहिए। नाटक करने से कुछ हासिल नहीं होगा।”

विधायक ने राजनीतिक इतिहास और पुनर्गठन एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि परगट सिंह और अन्य नेताओं को उन गलतियों के लिए माफी मांगनी चाहिए जो पूर्ववर्तियों ने की थीं। उन्होंने कहा कि अगर एसवाईएल नहर का निर्माण समय पर हुआ होता और चंडीगढ़ राजधानी के रूप में सही तरीके से दिया गया होता, तो पंजाब को आज इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.