Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नकवी ने भारत की जीत पर दिया विवादित और उत्तेजक बयान

मुंबई | एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर न सिर्फ क्रिकेट में अपना दबदबा कायम किया, बल्कि पाकिस्तान में निराशा और हताशा भी फैला दी। भारतीय टीम की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी और लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत।”

पाकिस्तान गृहमंत्री का विवादास्पद बयान

पाकिस्तान के गृहमंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत को शर्मनाक हार याद दिलाई। नकवी ने कहा, “अगर युद्ध ही गौरव का पैमाना है, तो भारत पहले ही पाकिस्तान से हार चुका है। क्रिकेट मैच में युद्ध घसीटना खेल की भावना का अपमान है।”

इस बयान से यह साफ हो गया कि पाकिस्तान की हार ने वहां की राजनीतिक और खेल नेतृत्व में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।

हारिस रऊफ का विवादास्पद इशारा

पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ ने मैच के दौरान 6-0 इशारा किया, जो ऑपरेशन सिंदूर की ओर संकेत करता था। पाकिस्तान यह दावा करता रहा कि उसने इस संघर्ष में 6 भारतीय जेट मार गिराए थे, लेकिन भारत ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

नकवी ने रऊफ के इशारे का समर्थन करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फुटबॉलर ने fighter jet जैसा इशारा किया। इसे पाकिस्तान की तरफ़ से जानबूझकर चुनौती और उकसावे के रूप में देखा गया।

भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इंकार

भारतीय टीम ने फाइनल में ट्रॉफी और मेडल लेने से साफ इंकार कर दिया, जबकि नकवी स्टेज पर डटे रहे। उन्होंने भारत की ट्रॉफी अपने कब्जे में लेकर स्टेडियम से चले गए। इसके कारण भारतीय खिलाड़ी बिना ट्रॉफी और मेडल के मैदान से लौटे।

सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर भारत की जीत को लेकर पाकिस्तान की बौखलाहट और नकवी की हरकतों की तीखी आलोचना हुई। भारतीय प्रशंसकों ने इसे पाकिस्तान की नासमझी और खेल की मूल भावना का अपमान बताया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रेमियों ने भी भारत की जीत को ऐतिहासिक और पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को शर्मनाक करार दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.