Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सड़कों पर सड़ रहा HPMC का खरीदा सेब… बागवानों की बढ़ी पेमेंट चिंता – भाजपा प्रवक्ता

Shimla, Sanju

मानसून समाप्त होने के बावजूद हिमाचल का सेब सीजन अव्यवस्था की भेंट चढ़ा हुआ है। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) द्वारा किसानों से खरीदा गया हजारों टन सेब अब खरीद केंद्रों व सड़कों के किनारे सड़ता नजर आ रहा है।बाजार में सेब के दाम लगातार गिर रहे हैं, वहीं परिवहन व्यवस्था ठप पड़ने और निगम द्वारा समय पर नीलामी प्रक्रिया पूरी न करने से सेब की स्थिति खराब हो गई है।

भाजपा प्रवक्ता व बागवान चेतन बरागटा ने HPMC पर गंभीर कुप्रबंधन के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “सड़कों पर सड़ रहा सेब किसानों की मेहनत का प्रतीक है। यदि समय पर नीलामी अथवा प्रसंस्करण नहीं हुआ तो बागवानों को भुगतान मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।” बरागटा ने यह भी आरोप लगाया कि निगम पिछले वर्ष की पेमेंट तक पूरी तरह नहीं कर पाया है।उन्होंने बताया कि खरीद केंद्रों में समय पर कार्यवाही न होने और परिवहन व नीलामी की अव्यवस्था के कारण बागवान मजबूर होकर अपना सी-ग्रेड सेब खुले बाजार में भेजने लगे। परिणामस्वरूप इस वर्ष अच्छे सेब के दाम में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाया।

सूत्रों के अनुसार, अब तक HPMC प्रदेशभर में लगभग 40 हजार मीट्रिक टन सेब खरीद चुका है। इनमें से करीब 25 हजार मीट्रिक टन सेब का प्रसंस्करण निगम के प्रोसेसिंग प्लांट में होना था, जबकि शेष को नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेचा जाना था। लेकिन व्यवस्था में देरी से सेब खुले में खराब हो रहा है, जिससे सरकार को भी भारी राजस्व हानि झेलनी पड़ सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.