Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होटल डील विवाद पर आरएस बाली का पलटवार, बोले– कानूनी कार्रवाई करेंगे

Dharamshala, 29 September 

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली ने होटल डील को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बाली ने विपक्ष पर तथ्यों से परे राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि आरोप लगाने वाले सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान बाली ने बताया कि पालमपुर स्थित निजी होटल को 24 करोड़ रुपये में खरीदा गया। इसमें 18 करोड़ का लोन सेंट्रल बैंक से लिया गया जबकि 6 करोड़ का भुगतान सीधे बैंक खाते से किया गया। पूरा सौदा चेक और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए पारदर्शी तरीके से हुआ।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ओटीएस स्कीम केवल उनके लिए नहीं थी, बल्कि 2022 की आरबीआई गाइडलाइन के तहत पिछली सरकार के समय भी अन्य लोगों ने इसका लाभ उठाया था। होटल मालिक पहले ही 23.55 करोड़ का लोन ले चुके थे और 33.63 करोड़ बैंक को चुका चुके थे। ओटीएस के तहत नवंबर 2022 में 2.20 करोड़ रुपये जमा कराए गए।बाली ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने समाचार पत्र में विज्ञापन देखने के बाद ईमेल के जरिए होटल मालिकों से संपर्क किया था। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी और बहन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को उन्होंने राजनीतिक साजिश करार दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.