Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

25 लाख घरों को सीवर कनेक्शन, शाह करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को राजधानी में सीवेज शोधन से जुड़ी 20 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इनमें मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के उन्नयन और ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत नई सीवर लाइन बिछाने जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन पर कुल 1800 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मुख्य उद्घाटन समारोह केशोपुर में होगा, जहां दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) 504.12 करोड़ रुपये की लागत से अपने दो मौजूदा एसटीपी का विस्तार कर रहा है। इन संयंत्रों से पश्चिमी दिल्ली के लगभग 25 लाख घरों का सीवेज शोधन संभव होगा। हालांकि, एशिया की सबसे बड़ी बताई जा रही ओखला एसटीपी परियोजना का उद्घाटन अभी स्थगित कर दिया गया है।

जल संसाधन मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि हाल ही में बोर्ड की बैठक में विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (डीएसटीपी) स्थापित करने की कई योजनाओं को मंजूरी मिली है। ये परियोजनाएं उन इलाकों में लगाई जाएंगी जहां पारंपरिक संयंत्र संभव नहीं हैं। अनुमान है कि डीएसटीपी से करीब 11 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 15 डीएसटीपी के लिए अनुमति प्राप्त की जा चुकी है। इससे नरेला, बवाना और मुंडका क्षेत्रों की सीवेज शोधन क्षमता करीब 39 एमजीडी बढ़ जाएगी। इस परियोजना के तहत लगभग 59 कॉलोनियों और 37 गांवों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। दिल्ली सरकार ने इस वर्ष की शुरुआत में डीजेबी द्वारा 40 डीएसटीपी स्थापित करने की घोषणा भी की थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.