Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोपाल कांडा के घर ED छापा, करोड़ों कैश बरामद

चंडीगढ़ |  हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। ईडी पणजी क्षेत्रीय कार्यालय की करीब 20 टीमों ने रविवार और सोमवार को दिल्ली, गुरुग्राम, गोवा, मुंबई और राजकोट स्थित 15 परिसरों पर छापेमारी की।

अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 2.25 करोड़ रुपये नकद, 14,000 अमेरिकी डॉलर, 9 लाख रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

होटल, कैसीनो और रिसॉर्ट पर भी छापेमारी

ईडी की रेड जिन परिसरों में हुई, उनमें गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, वर्ल्डवाइड रिसॉर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और गोवा का बिग डैडी कैसीनो शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि इन ठिकानों पर ग्राहकों को विदेशी मुद्रा के बदले पोकर चिप्स दिए जाते थे और जीत की राशि भी विदेशी मुद्रा में लौटाई जाती थी।

ऑनलाइन कैसीनो और क्रिप्टो से लेन-देन

ईडी ने यह भी खुलासा किया कि rolex777.co, iCasino247.com, play247s.com, Win Daddy और Poker Daddy जैसे कई ऑनलाइन कैसीनो प्लेटफॉर्म्स का संचालन इन कंपनियों से जुड़े स्टाफ द्वारा किया जा रहा था।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि पोकर खिलाड़ियों के क्रिप्टो वॉलेट के जरिए वित्तीय लेन-देन होते थे। दुबई समेत कई देशों में यूएसडी टेथर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए रकम ट्रांसफर की जाती थी। इसके अलावा, जुए से कमाई गई राशि को खच्चर खातों (mule accounts) के माध्यम से विदेशों में भेजने के सबूत भी मिले हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.